फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth found dead in temple premises, fear of murder

मंदिर परिसर में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

Wed, 16 Jun 2021 07:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Youth found dead in temple premises, fear of murder
गोंडा। थाना धानेपुर के गोंडा-उतरौला मार्ग पर उत्तरीशुकुलपुर के पास एक मंदिर परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के पिता के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अनिल कुमार वर्मा (29) निवासी ग्राम उत्तरीशुकुलपुर का शव गोंडा उतरौला मार्ग पर उत्तरी गांव के निकट स्थित मंदिर में मिला। मृतक के माथे पर और कान के पीछे चोट का निशान और कपड़े मंदिर में एक और पड़े मिलने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस नशे के कारण गिरने से मौत मान रही है। मृतक के पिता मुन्ना लाल ने इस प्रकरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष धानेपुर शेष मणि पांडे ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पुलिस मनकापुर संजीव तलवार ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि युवक की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed