फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा चौराहे पर आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि परिवारीजनों ने उमस व गर्मी से उसकी मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

राजस्थान के दर्जनों युवक करनैलगंज में गोलगप्पे, फालूदा व अन्य सामग्री बेचकर अपनी जीविका चला रहे हैं। मंगलवार देर रात भैरूलाल (20) सकरौरा चौराहे पर आइसक्रीम बेच रहा था। गर्मी से बेहाल होकर उसने एक ठेले वाले की बाइक मांगी और हवा खाने निकल पड़ा। 50 मीटर दूर ही पहुंचा था कि अचानक उसने बाइक रोकी। फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भैरूलाल के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान की। पता चला कि भैरूलाल मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला था। मृतक के जीजा साबरमल ने बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ था। मंगलवार सुबह सकरौरा चौराहे पर दुकान लगाने गया था। रात में अचानक तेज गर्मी व उमस लगने पर वह एक परिचित की बाइक लेकर हवा खाने निकला था। तभी गश खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर भीलवाड़ा चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed