फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in bike collision

Gonda News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र में सिंगहाचंदा मार्ग पर देवनगर बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में सिंगहाचंदा चौराहे के पास रहने वाले अनिल कुमार मौर्य (35) तरबगंज कस्बे में फोटो स्टूडियो चलाते थे। शुक्रवार दोपहर वह मुख्यालय जाने के लिए बाइक से निकले थे। सिंगहाचंदा मार्ग पर देवनगर बाजार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से अनिल की बाइक की टक्कर हो गई। अनिल ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उनके सिर में तो चोट नहीं आई। मगर हादसे के दौरान बाइक का हैंडिल अनिल के पेट में घुस गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अनिल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि पेट में चोट लगने से आंत फट गई है। आंत के ऑपरेशन के दौरान अनिल की मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अनिल के पिता राजकरन मौर्य ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed