{"_id":"629259ffb6479019fe70f702","slug":"youth-burnt-in-suspicious-circumstances-in-in-laws-house-condition-critical-gonda-news-lko6326841195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में संदिग्ध हालात में जला युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में संदिग्ध हालात में जला युवक, हालत गंभीर
विज्ञापन
गोंडा। पत्नी को लेने ससुराल गया युवक संदिग्ध हालात में झुलस गया। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ससुराल वालों का कहना है कि पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वहीं, युवक के पिता ने ससुराल वालों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है।
मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिसा का है। शनिवार सुबह नौ बजे क्षेत्र के ही टेपरा गांव निवासी आलोक अपनी पत्नी रोली को उसके मायके से लेने के लिए ग्राम पतिसा नये पुरवा गया था। आलोक के ससुराल वालों के मुताबिक उन्होंने रोली को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर आलोक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे आलोक को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि आलोक और रोली की शादी पिछले वर्ष 26 अप्रैल को हुई थी। दोनों में अनबन रहती है। शनिवार को रोली घर में नहीं थी। तभी आलोक अचानक घर आया और रोली के नहीं मिलने से नाराज होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आलोक के पिता सांवल ने उसकी ससुराल वालों पर हत्या के इरादे से जलाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।