{"_id":"5f05f6b68ebc3e636b75c37b","slug":"youth-beaten-to-death-gonda-news-lko529816932","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चकरौत बाजार में बुधवार की देर शाम साइकिल चोरी के इल्जाम में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मौके से हत्यारे फरार हो गए। थोड़ी देर बाद लोगों को सूचना मिली तो बाजार में सनसनी फैल गई। उसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारीजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाल राजनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर भी भीड़ शांत नहीं हुई। आक्रोशित लोगों न पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक शव को रखकर मार्ग को जाम किया।
कोतवाली करनैलगंज के कुम्हरौरा गांव के निवासी रामबाबू (30) पुत्र सूबेदार गोस्वामी किसी काम से चकरौत बाजार गया हुआ था। वहां एक दुकान से साइकिल की चोरी करने का इल्जाम लगाकर लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। करीब 200 मीटर भागने के बाद वह गिर गया फिर भी लोगों ने उसे पीटना बंद नहीं किया। लाठी-डंडा व लात-घूसों से उसकी पिटाई की गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोग प्रशासन और एक वर्ग के हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वहीं सीओ करनैलगंज ने मौके पर थाना परसपुर, थाना कटरा बाजार एवं अन्य थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल को बुला लिया।
फिलहाल समाचार भेजे जाने तक रोड पर जाम लगा रहा। आक्रोशित भीड़ व पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई। सीओ कृपा शंकर कनौजिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग
आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रोड जाम के दौरान भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को ग्रामीणों से हाथापाई करने के बाद शव को जबरदस्ती उठाना पड़ा। शव को लेकर पुलिस की गाड़ी जब आगे बढऩे लगी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया। वहीं धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। ग्रामीणों ने पत्थर व लाठी-डंडा फेंक कर पुलिस वालों पर हमला किया। जिसमें करीब चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पथराव में पुलिस की तीन गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार व सीओ कृपाशंकर कनोजिया ने पहुंच कर मौके पर कमान संभाली और लोगों को खदेड़ा।