फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Your stars are shining in the playground

Gonda News: खेल के मैदान में चमक रहे अपने सितारे

Thu, 28 Aug 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Your stars are shining in the playground
गोंडा। राष्ट्रीय खेल दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। जिले में कई होनहार खिलाड़ी हैं जो राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग हो या फिर ताइक्वांडो। एथलेटिक्स, क्रिकेट व टेनिस में भी गोंडा के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जलवा बिखेर रहे हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शहर के रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा तनुश्री पांडेय टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ में रहकर तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी वैष्णवी चौधरी का चयन मलयेशिया में होने वाले जूनियर एशियन गेम्स के लिए हुआ है। दिव्यांश गुप्ता व उत्कर्ष सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है। 32 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो महासंघ कोरिया से ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त की। इस साल राज्य स्तर पर 18 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. प्रत्यूष राज का कहना है कि जिले में करीब 6000 खिलाड़ी ताइक्वांडो से जुड़े हैं।
विज्ञापन



एथलेटिक्स में चल रहा रोमी और मनीषा का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वजीरगंज के कोयली जंगल निवासी रोमी साहू और शहर निवासी मनीषा सिंह का जादू चल रहा है। मनीषा ऊंची कूद की खिलाड़ी हैं। मनीषा ने 26 अगस्त को अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं। रोमी साहू लंबी कूद की मानी-जानी खिलाड़ी हैं। वह प्रतिदिन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। वर्ष 2021 और 2022 में वह राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के आइडियल बने बॉडी बिल्डर रजत कौशल
राजा मोहल्ला महाराजगंज पुलिस चौकी निवासी रजत कौशल बॉडी बिल्डिंग में कई प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। रजत के पिता रामजी कौशल व्यवसायी हैं। बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। अब यह उनका जुनून बन चुका है। वर्ष 2021 में वह लखनऊ रीजन की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, अमेच्योर ओलंपिया 2021 में अपना लोहा मनवा चुके हैं। इसके साथ ही मिस्टर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में उनके सिर पर जीत का ताज सज चुका है। वर्ष 2024 में राजस्थान में हुई क्लासिक फिजिक में ओवरऑल और बॉडी बिल्डिंग में ओवरऑल चैंपियन रह चुके हैं। हैदराबाद में आयोजित नरेश सूर्य क्लासिक प्रतियोगिता में टॉप थ्री में उन्होंने स्थान पक्का किया था। इसी के साथ वर्ष 2024 में आयोजित हुई अमेच्योर ओलंपिया क्लासिक फिजिक और पुरुष फिजिक में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।







शहर में बनाया जाए मिनी स्टेडियम
गोंडा। जिले में खिलाड़ियों को मिनी स्टेडियम की जरूरत है। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम शहर से दूर पड़ता है। ट्रैफिक के कारण भी खिलाड़ियों को दिक्कतें होती हैं। यदि शहर के बीच में कहीं मिनी स्टेडियम बन जाए तो खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षक तो तैनात हैं लेकिन, उपकरणों की कमी है। जिससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में समस्या खड़ी हो रही है। यहां हैंडबाल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षक तैनात हैं। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर का कहना है कि खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं।



आज होगी हॉकी प्रतियोगिता
नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed