{"_id":"4b80344a8c2405d7a82994553915d8b8","slug":"young-man-s-death-crushing-to-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर छत्तीसगढ़ से चलकर रविवार को तुलसीपुर पहुंचे एक युवक की रोडवेज बस से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला।
तुलसीपुर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर ग्राम बछौराडीह थाना सरसिहवा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी गोपीचंद (45) देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में रहे अपने भाई यादनाथ योगी से मिलने आ रहे थे।
बलरामपुर से बढ़नी जा रही रोडवेज बस से गोपीचंद तुलसीपुर पहुंचे। बजरंगबली चौराहे पर गोपीचंद बस नीचे उतरे ही थे कि चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी।
इससे गोपीचंद अचानक गिर पड़े और बस के पहिए से कुचलकर घायल हो गए। आनन-फानन में गोपीचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गोपीचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गोपीचंद के भाई की तहरीर पर केस दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है।