फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man murdered his elder brother injured his father and set house on fire In Gonda

UP News: युवक का तांडव देख कांप गए लोग, पिता पर हमला, भाई को मार डाला और घर में लगा दी आग; जलकर भैंस भी मर गई

Sun, 07 Jun 2026 10:49 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 10:49 AM IST
सार

गोंडा में एक युवक ने घर पर जमकर तांडव मचाया। इसे देखकर लोग कांप गए। आरोपी ने पिता पर हमला करके घायल कर दिया। भाई को मार डाला। घर में आग लगा दी। इससे एक भैंस जलकर मर गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
young man murdered his elder brother injured his father and set house on fire In Gonda
मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

विस्तार

यूपी के गोंडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यही नहीं पिता पर भी हमला किया। इसके बाद घर में आग लगा दी। आग से एक भैंस जलकर मर गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन




घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव के मजरा जटमलपुर की है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को शाम के समय भुल्लन के घर से धुआं उठता दिखा तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। भुल्लन घायल अवस्था में खेत में पड़े कराह रहे थे। घर के बाहर भैंस मृत पड़ी थी। कुछ दूरी पर बड़ा बेटा अंकित (17) अचेत अवस्था में पड़ा था। 

विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी

गांववाले उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल भुल्लन ने बताया कि उनके बेटे अक्कू उर्फ हुलसी ने पहले उनकी पिटाई की। इसके बाद घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। भाई अंकित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले और आग की चपेट में आने से अंकित की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा, बहन कोमल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भुल्लन ने बताया कि उनके पांच बेटों में तीन बाहर रहकर मजदूरी और नौकरी करते हैं। आरोपी अक्कू घर पर ही रहता था।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed