{"_id":"6a230ce68fa04f0b5000f8cf","slug":"young-man-injured-after-falling-from-train-dies-during-treatment-gonda-news-c-100-1-slko1026-159789-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Fri, 05 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के कड़ौरा गोसाईं पुरवा निवासी अभिमन्यु गोस्वामी (35) की ट्रेन से गिरकर घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी संजना ने बताया कि मंगलवार को उनके पति ट्रेन से गांव के लिए निकले थे।
बुधवार को उन्नाव के जैतीपुर के पास ट्रेन से गिर गए थे। लोगों की मदद से उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने और सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने अभिमन्यु को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और उमरी बेगमगंज थाने को सूचना दी। पत्नी संजना, पुत्र कुलभूषण, पुत्री पंखुड़ी और पिता रामकिशोर का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।