{"_id":"60f071698ebc3e3af11659ea","slug":"yoga-gonda-news-lko5870918192","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का प्रसार करने के नौ प्रशिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का प्रसार करने के नौ प्रशिक्षकों की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में पांच और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का संचालन शुरू होगा। आयुष विभाग की ओर से नौ प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को साक्षात्कार हुआ और गुरुवार को ही नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया। इसमें योग में दक्ष लोगों की नियुक्ति की गई है जो हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर लोगों को योग की जानकारी देंगे।
जारी की गई नियुक्ति सूची में करनैलगंज के जहांगिरवा निवासी आदर्श कुमार मिश्र, हमीरपुर जिले के आदित्य प्रताप सिंह, मनकापुर धुसवा गांव के अरुण कुमार सिंह, अयोध्या के सोमदीप गुप्त, सुभाष पांडे को पुरुष प्रशिक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है। महिला प्रशिक्षकों में अयोध्या की दर्शना वर्मा, बलरामपुर की रेखा मिश्रा, गिलौली की रुचि शुक्ला, बस्ती की प्रियंका सिंह को नियुक्ति दी गई है।
सीडीओ ने बताया कि आयुष विभाग चयनित प्रशिक्षकों को कार्य की जानकारी देगा और आम लोगों को योग के बारे में प्रशिक्षित कराने के साथ ही निरोगी बनाने का अभियान शुरू करेगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि योग प्रशिक्षकों को जल्द की कार्य का आवंटन कर दिया जाएगा। संवाद