फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   yaparmandal

18 व्यापारियों को मिला व्यापार भूषण सम्मान

Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
yaparmandal
03द्दस्रड्डश्च6-गोंडा के सम्पूणानन्द टाउन हाल में कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोंडा की ओर से शुक्रवार को टाउन हाल में व्यापारी दिवस पर व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेंद्र प्रसाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अपील वाणिज्य कर, विशिष्ट अतिथि ओपी पांडे ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक, राजीव वार्थर जॉइंट कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने अतिथियों का अभिनंदन किया। वाणिज्य कर विभाग द्वारा निर्माता क्षेत्र में सर्वाधिक जीएसटी जमा करने वाले नमकीन निर्माता नारायण नमकीन निर्माता के विजय राजधानी, सेवा क्षेत्र में आलोक कंस्ट्रक्शन और ट्रेडिंग क्षेत्र में उमेश शाह व ब्याज माफी योजना के अंतर्गत लाभान्वित शंकर ट्रेडिंग कंपनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल गोंडा की ओर से व्यापार भूषण की उपाधि से 18 व्यापारियों सम्मानित किया। जिला महामंत्री हामिद अली राइनी ने बताया कि सर्वप्रथम महिला व्यापारियों का सम्मान किया गया। इसमें रेखा कालरा, स्वस्ति मोदी, मंजू टंडन के अतिरिक्त कैलाश रायतानी, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार सोनी, जलील मंसूरी, नवाबगंज से उमेश चंद्र मिश्रा, कर्नलगंज से लक्ष्मण प्रसाद कसौंधन, रगड़गंज से प्रेमचंद्र कौशल, सत्यनारायण गुप्ता, जगदंबा प्रसाद गुप्ता बालपुर, अब्दुल मजीद चौधरी, इटियाथोक कोरोना काल में सेवा के लिए संगीता अग्रवाल, महिमा कसौधन आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युवा व्यापार मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राहुल अग्रवाल व वरदान मल्होत्रा एसएस ग्रुप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष मंसूर अहमद समसी व जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने व्यापारी दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने सभी को पुष्पगुच्छ सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। वाणिज्य कर विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर विनोद कुमार शर्मा, बब्बू यादव, समीर श्रीवास्तव, अनुभव सिंह ने व्यापारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अतीक अहमद, कैलाश वाधवानी, महेंद्र जैन, इंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, हरि सिंह, मोहम्मद शहीद, ऋषभ अग्रवाल, कप्तान सिंह, सौरभ सिंह, अनिल जिज्ञासु, राहुल सिंह, पल्लू चौधरी, जयप्रकाश लधवानी, रवि मोदी, अमित बंसल, आशुतोष, अमन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष मुकेश प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed