{"_id":"45db5458cbdcb2977112cc0f769e27dc","slug":"workers-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शीघ्र ही मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को हटाये जाने, सभी कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सीधी भर्ती किए जाने, संविदा व आउट सोर्शिंग के जरिए कर्मियों की तैनाती पर रोक लगाए जाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा, रसोइया एवं ग्राम चौकीदारों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए सभी सुविधाएं दिए जाने आदि मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आंदोलन विगत 8 फरवरी से ही चल रहा है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद शर्मा व मंत्री मुकीम खां ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 10 मार्च तक मांगे पूरी न होने पर 11 मार्च से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष कुमार, सीताराम, दुर्गा प्रसाद, पवन कुमार, कृष्णकांत, अमरेश बहादुर आदि मौजूद रहे।