{"_id":"a828f25f5277cfc72d7a9c7eeae4e15f","slug":"workers-killed-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के जमुनियाबाग गांव के पास शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल काट रहे एक मजदूर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। नवाबगंज के प्रभारी अवर अभियंता राकेश उपाध्याय ने बिजली से हुए हादसे की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि जमुनियाबाग गांव निवासी इंसान अली (30) गांव में मजदूरी किया करता था। शुक्रवार की सुबह वह गांव के निकट हकीक शेख के पास लगे एक शीशम के पेड़ की डाल काटने गया था।
इंसान अली पेड़ पर चढ़कर डाल को काट रहा था, तभी डाल की एक टहनी पेड़ के ठीक बगल से होकर गुजरी 33 केवी हाईटेंशन लाइन से जा टकराई, जिसकी चपेट में आने से इंसान अली गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग उसे स्थानीय एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इंसान अली के परिवार में एक बेटा व बेटी है, जिनके सिर से बाप का साया उठ गया।
वहीं, नवाबगंज के प्रभारी अवर अभियंता राकेश उपाध्याय ने बताया कि बिजली से हुए हादसे की सूचना उन्हें सुबह ही मिल गई थी। इसके बाद मौके पर जाकर पूरे मामले को दिखवाया गया।
बिजली से हुए हादसे के पीड़ित परिवार को जो संभव सहायता कॉर्पोरेशन से मिल सकती है, वह उन्हें मुहैया कराई जाएगी।