फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worker killed by truck collision

ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 05 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Worker killed by truck collision
ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन

नवाबगंज (गोंडा)। मजदूरी कर वापस अपने घर साइकिल से जा रहे मजदूर को ट्रक ने शनिवार की देर शाम टक्कर मार दी। सीएचसी में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के हन्ना टायर मजरा निवासी रग्घू यादव का बेटा राधे यादव रोज की तरह शनिवार की शाम कस्बे से मजदूरी कर वापस अपने घर साइकिल से जा रहा था। अभी वह तरबगंज रोड पर बल्लीपुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे मजदूर को काफी गंभीर चोटे आयीं। जब तक लोग मजदूर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाबत कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed