फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women burned due to electric shock

गांव में तीन दिन बाद आई बिजली को लोगों के घरों में उतरा करंट

Thu, 16 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
women burned due to electric shock
मुजेहना (गोंडा)। बृहस्पतिवार को धानेपुर के पावर हाउस तिराहे के पास एक मजरे में तीन दिन बाद बिजली आई तो दर्जनभर घरों में करंट उतर आया और बिजली उपकरण फुंक गए। दो महिलाएं चपेट में आकर झुलस गईं। उनका स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। माधवगंज के मजरा सरजू पुरवा में दर्जनों घरों में करंट उतर आया। रामावती पत्नी बैजनाथ प्रजापति व उनकी बहू लालमति पत्नी संतराम घर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजनों ने महिलाओं को तुरंत निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। दूसरी ओर इनके घर के दो पंखे और एक सबमर्सिबल जल गया। गांव में ही राजेंद्र मिश्र, बेचन लाल व दो अन्य घरों के पंखे जल गए। इस संबंध में अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर से इन मजरों में आपूर्ति की जाती है, उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। संबंधित ठेकेदार को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed