{"_id":"60ddf1308ebc3ebb653dcece","slug":"woman-found-unconscious-eight-km-away-from-home-gonda-news-lko585026441","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से आठ किलोमीटर दूर बेसुध मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से आठ किलोमीटर दूर बेसुध मिली महिला
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक महिला बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह शहर से आठ किमी दूर की रहने वाली है। महिला घर से यहां कैसी पहुंची, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के उतरौला रोड पर स्थित सोनी कपूर गांव की रहने वाली एक महिला (30) गुरुवार को अपने घर से निकली थी। वह अपने घर से तकरीबन आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित आईटीआई रोड के गायत्रीपुरम मोहल्ले के मोड़ के पास बेसुध अवस्था में पड़ी मिली।
मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि वह सोनी कपूर गांव की रहने वाली है। वह अपना नाम नहीं बता सकी है। (संवाद)