फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies in Chandigarh under suspicious circumstances

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में चंडीगढ़ में मौत

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in Chandigarh under suspicious circumstances
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर की एक 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सही जानकारी के लिए मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्राम मधईपुर कुर्मी विजयीपुरवा निवासी रामदेव यादव ने थाने में लिखित सूचना देकर बताया कि उसने अपनी लड़की मन्त्रा की शादी तकरीबन 18 वर्ष पूर्व ग्राम अकेलेवीर पूरे लाली निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र स्वामीदीन के साथ किया था। जिसके वर्तमान में दो पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

विनोद कुमार उसकी लड़की को लेकर थाना मर्ना मजारा गोविंद नगर चंडीगढ़ में रहते थे। लड़की के ससुरालीजनों के कथनानुसार 4 जनवरी को मंत्रा ने पेट दर्द होना बताकर अपनी लड़की अंतिमा को लेकर दवा ले आयी थी। फिर भी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो 5 को उसे एक अस्पताल ले गए वहां उसकी तबियत और बिगड़ गयी। जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले गए। ससुरालीजनों के अनुसार जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का शव सोमवार की रात्रि ससुराल के लोग ग्राम अकेलेवीर पूरे लाली ले आये। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए अपनी लड़की मन्त्रा के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहेते हैं। मृतका के पिता रामदेव के लिखित सूचना पर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed