{"_id":"6625572a0fa8a584ee08eadd","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-gonda-news-c-100-1-slko1026-116091-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
Sun, 21 Apr 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर बालापुर गांव के पास रविवार सुबह बाइक से बस्ती जा रहे दंपती को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर मल्लाहनपुरवा निवासी लक्ष्मन निषाद रविवार सुबह पत्नी पिंकी देवी (29) के साथ बाइक से बस्ती जिले के महराजगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर बालापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से लक्ष्मन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिंकी देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में पिंकी की मौत हो गई।