फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman commits suicide by jumping from bus

Gonda News: महिला ने बस से कूदकर जान दी

Thu, 12 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from bus
अंजू देवी। फाइल फोटो
झंझरी/परसपुर। दिल्ली से इलाज कराकर पति के साथ लौट रहीं अंजू बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे परसपुर बाजार के पास चलती बस से कूद गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंजू ने किस वजह से ये कदम उठाया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तरबगंज के गड़ौली गांव निवासी जीवन ने बताया कि एक माह पूर्व वह पत्नी अंजू देवी (42) को अपनी बहन रजनी निवासी सफदरगंज दिल्ली के घर छोड़ आए थे। दिल्ली में अंजू के कान का ऑपरेशन हुआ था। इलाज कराने के बाद बुधवार शाम वह पत्नी को साथ लेकर निजी बस से गोंडा के लिए निकले। सफर लंबा होने के कारण रास्ते में नींद आ गई। बस जब परसपुर कस्बे के पास पहुंची तो यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाया। यात्रियों ने बताया कि एक महिला बस की खिड़की से कूद गई है। यह सुनते ही वह घबरा गए और बस से उतरकर देखा तो पत्नी अंजू सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ी थीं। यात्रियों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी परसपुर ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंजू देवी के बेटे अरुण (22), कुलदीप (18) व बेटी मोहिनी (15) है। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की बस से कूदने से मौत होने की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed