{"_id":"8046c778104299df5cf575031c74c564","slug":"woman-burnt-alive-in-the-fire-three-home-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जिंदा जली महिला, तीन घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जिंदा जली महिला, तीन घर राख
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडरीबल्लभ गांव के मजरा खलेपुरवा में शनिवार देर शाम अलाव तापते समय आग लगने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई और छप्पर के तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग से 60 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडरीबल्लभ गांव के मजरा खलेपुरवा के रहने वाले राममिलन की पत्नी प्रभावती (55) शनिवार देर शाम अपने घर के छप्पर में अलाव ताप रही थी। तभी उसके छप्पर में अचानक आग लग गई।
लपटें तेज होने से आग से बचने के लिए वह बाहर की ओर भागी, मगर छप्पर में रखे संदूक में फंसकर वह गिर गई। इससे प्रभावती छप्पर से बाहर नहीं निकल पाई और उसकी आग की चपेट आने से जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान भड़की आग ने पड़ोस के बंदू और परशुराम के छप्पर के घर को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब आग बुझाई तो उन्हें प्रभावती का शव जला मिला। आग लगने की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेषराम वर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
हलका लेखपाल बच्चाराम मिश्र ने बताया कि आग से 60 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से डेढ़ लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी।