फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife kept running to her maternal house with husband's body, no support found

पति का शव लेकर मायके तक दौड़ती रही पत्नी नहीं मिला सहारा

Mon, 24 May 2021 07:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Wife kept running to her maternal house with husband's body, no support found
गोंडा। कोरोना संक्रमण से हुई मौत के कारण ससुराल व मायके वालों ने भी किनारा कर लिया। हालत यह हो गई मोहल्ले में शव को ट्रॉली से उतारने वाला कोई नहीं तैयार हुआ। आखिरकार अकेली महिला शव को लेकर मायके चली गई। मगर वहां भी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

पेशे से इलेक्ट्रीशियन संजय वर्मा इटियाथोक गांव में अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों के रहते हैं। एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमण की चपेट आए और निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी पत्नी जब रात करीब सात बजे अपने दो मासूम बच्चों के साथ मृत पति का शव लेकर अपने घर पहुंची तो मुहल्ले का कोई भी व्यक्ति उस अकेली और असहाय महिला के पति के अंतिम संस्कार में सहयोग करने के लिए न तैयार हुआ और न ही उसे मृत पति के शव को गाड़ी से उतारने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन वह अपने पति के शव को लेकर रात में तकरीबन 10 बजे अपने मायके खरगूपुर चली गई। मगर वहां भी किसी ने उसकी मदद करना मुनासिब नहीं समझा। आखिरकार बेचारी थक हार कर पुन: अपने पति का शव लेकर रात करीब ढाई बजे अपनी ससुराल पहुंची।
इसके बाद सुबह 10 बजे तक पूरे गांव के लोग अपने-अपने घरों मे चर्चा करते रहे। मगर कोई सामने नहीं आया। इटियाथोक के रहने वाले पूजाराम सोनकर और ओमप्रकाश सोनकर एडवोकेट ने बताया कि सूचना पाकर वे दोनो संजय के घर गए।

वहां उस असहाय महिला को देखकर हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार के लिए अर्थी को कांधा देने के तैयार हुए। चौथे व्यक्ति के रूप में ओम प्रकाश सोनकर एडवोकेट ने आगे आकर कांधा दिया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed