फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife burnt herself to death after stopping her from going to her maternal home

पति ने मायके जाने से रोका तो पत्नी खुद को जिन्दा जलाया

Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wife burnt herself to death after stopping her from going to her maternal home
गोंडा। मायके जाने को लेकर मंगल नगर गांव में रविवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी को मायके जाने से रोक दिया। वह खेतों में धान की रोपाई करने चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच नाराज पत्नी ने खुद पर किरोसिन डालकर जिन्दा जला लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। इस मामले में थाना खरगूपुर में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगल नगर के रहने वाले मनोज कुमार की पत्नी अनीता देवी रविवार की सुबह मायके जाने के लिए पति से कह कर रही थी। लेकिन मनोज ने उसे यह कहकर रोक दिया कि अभी धान रोपाई करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान रोपाई होने जाने के बाद मायके भेज देगा। लेकिन उसकी पत्नी मायके जाने पर अड़ गई। दोनों में इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों में हुई कहासुनी के बाद मनोज धान की रोपाई करने के लिए खेत चला गया।
घर में अकेली होने पर उसकी पत्नी अनीता ने घर का दरवाजा बंद कर खुद पर किरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बचाया गया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

मामले में कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर की रहने वाले अनीता की मां राजकुमारी पत्नी भुसरे ने थाना खरगूपुर में पति मनोज कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed