{"_id":"60240eb58ebc3ee9562ea6fb","slug":"welcome-to-new-teachers-farewell-to-transferred-gonda-news-lko5641924170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत शिक्षकों का स्वागत, स्थानांतरित को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत शिक्षकों का स्वागत, स्थानांतरित को विदाई
विज्ञापन
गोंडा। बीआरसी परिसर में बुधवार को नवागत शिक्षकों का स्वागत, गैर जनपद स्थानांतरित व सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की विदाई समारोह पूर्वक की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि नई ऊर्जा से लबरेज नए शिक्षक प्राथमिक शिक्षा की नई इबारत लिखेंगे। वहीं गैर जिले जाने वाले शिक्षकों का यहां से आत्मिक रिश्ता बना रहेगा।
अयोध्या तबादला पाए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यमणि पांडेय को भावभीनी विदाई देते हुए उनके संघर्षों को याद किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा ने सभी नवागत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षण कार्यो को जिम्मेदारी से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
संघ ने ब्लाक अध्यक्ष के रिक्त पद पर अवनीश पांडेय का मनोनयन किया जबकि कन्हैयालाल मौर्य को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। इस दौरान राज्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजेश प्रताप सिंह, दयाशंकर प्रजापति व सेवानिवृत्त संघ अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का संघ ने विशेष अभिवादन कर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। रहे।