फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather takes a toll on patients; humidity causing rashes

Gonda News: मरीजों पर मौसम की मार, उमस से निकल रहे दाने

Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a toll on patients; humidity causing rashes
परसपुर/मसकनवा/जयप्रभाग्राम। जिले के सभी 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अखरी। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम व एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन


परसपुर के त्योरासी पीएचसी में 12:38 बजे आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि 22 मरीजों का उपचार किया गया। सेमरी के ग्राम पदारथ पुरवा निवासी राम कुमार पेट दर्द से परेशान थे। नीलम ने बताया कि पौत्र-पौत्रियों के शरीर में दाने निकलते हैं। चार साल की सत्या को बुखार व डायरिया, पांच साल की राधिका को बुखार-खांसी, बक्खापुरवा के मो. जाहिद को आंख में संक्रमण की समस्या थी। इसी तरह बनवरिया के दानिश को फंगल इंफेक्शन व ग्राम उतरौला के हीरालाल को सांस की बीमारी थी। डॉक्टर ने बताया कि इस समय सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

केस 1
बुखार व सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर व सदाशिव में जन आरोग्य मेला हुआ। आरोग्य मेले त्वचा संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, दस्त और आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक रहे। डॉ. जवाहर लाल रस्तोगी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण त्वचा रोग से जुड़े मामले बढ़े हैं। इसके अलावा दस्त, फूड पॉइजनिंग, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। फार्मासिस्ट अनिल मिश्र ने मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 मरीजों को मिला उपचार
केस 2
मसकनवा पीएचसी में 62 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में बुखार, पेट दर्द, सर्दी, एलर्जी, बल्ड प्रेशर, शुगर आदि रोगों के संबंधित मरीज आए। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने मरीजों का उपचार, एलटी छांगुर प्रसाद ने ब्लड जांच तथा फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया। सीएचओ नीतू पांडेय ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।





जन आरोग्य मेले में दिखा बिजली-पानी का संकट
दुर्जनपुर घाट। तरबगंज के रांगी पीएचसी में लगे जन आरोग्य मेले 10 मरीजों का उपचार हुआ। यहां बिजली और पानी की कमी देखी गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बबली, किशन, सुनीता, छेदी, सत्यम व राजकुमारी ने बताया कि चिकित्सा सुविधा प्रदान तो की गई लेकिन अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था बेहद खराब है। यहां लगा एक छोटा सा नल बहुत मुश्किल से थोड़ा पानी दे पाता है। अस्पताल में एक पुराना और जर्जर पंखा हवा नहीं दे रहा है। उमस भरी गर्मी के बावजूद बिजली न होने से मरीजों और अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रभारी डॉ. उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि पीएचसी में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed