फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   weather,summer

सूरज की तपिश व गर्म हवाओं के सितम से बेहाल हुए लोग

Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
weather,summer
ोटो-11-गोंडा में धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ ही धूप की तेज तपिश ने सभी को बेहाल कर रखा है। गर्मी के सितम के चलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह में ही दिन का पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे अप्रैल में ही लोगों को मई जू जैसी गर्मी का एहसास परेशान करने लगा है। बुधवार को पूरे दिन धूप की तपिश व दिन भर चले गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बड़ों से लेकर बच्चों सभी को परेशान रखा। इससे दिन में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग काफी जरूरी काम काज होने पर ही घरों से निकलते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज निकलने से पहले जो ठंडी हवाएं चल रही थी वह धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों में तब्दील होने लगी। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि इस बार अप्रैल के शुरूआत सप्ताह में ही मौसम के दिख रहे कड़े तेवर इससे पहले कभी नहीं देखा। होली के बाद से ही अचानक बढ़ती गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी धूप में स्कूल कालेज जाने वाले छोटे व बड़े बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। दोपहर में छुट्टी होने पर होने गर्म हवाओं के थपेड़े झेलते हुए घर वापस आने की परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के तीखी होते तेवर के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती भी सभी की दिक्कत को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन

ठंडे पानी के साथ शीतल पेय बना सहारा
धूप की तपिश से बेहाल लोगों के लिए गन्ने का रस व नीबू जलजीरा वाला शीलत पेय राहत पाने का सबसे बड़ा सहारा बन रहा है। तपिश से राहत पाने के लिए लोग चौराहों पर लगे स्टालों पर शीतल पेय पीकर राहत की सांस ले रहे हैं। एलबीएस चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा जयनारायण चौराहे पर शीतलपेय की दुकानें खूब लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया के मरीज बढ़े
तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण पेट दर्द गेस्ट्रो व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी तक की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी जुटने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 80 फीसदी बच्चों को डायरिया, डिहाइड्रेशन व लू लगने की समस्या से पीड़ित दिख रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 1370 लोगों ने ओपीडी में अपना चिकित्सकीय परीक्षण दिखाया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस गुप्ता ने बताया कि हर रोज ओपीडी मेें आने वाले बच्चों की संख्या तीन सौ के करीब है। इसमें 80 फीसदी बच्चे डायरिया, डिहाइड्रेशन व लू लगने की समस्या से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed