फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   weather

बारिश व हवाओं से मिली राहत, पारा 12 डिग्री लुढ़का

Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
weather
फोटो-7-गोंडा नगर में दिन भर उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में शनिवार की रात बारिश और आंधी से लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। बारिश के पहले चली धूलभरी आंधी से गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह से शुरू हुई भीषण गर्मी व तपन से लोगों को राहत मिली। शनिवार देररात मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। रविवार की सुबह बादलों से तपिश कम रही। पिछले दिनों जहां जिले में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। रविवार की सुबह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंबेडकर चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा व गुरूनानक चौराहे पर लोग मौसम का आनंद लेने के लिए पैदल घूमते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. उपेद्र सिंह के अनुसार इस सप्ताह आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण जिले के गांधी पार्क, चेतना पार्क आदि स्थानों पर बच्चे नहीं पहुंच रहे थे। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला तो रविवार की छुट्टी के दिन पार्क गुलजार हो उठे। मौसम सुहाना होने से गांधी पार्क में बच्चे मस्ती करते नजर आए। हर रोज की तुलना में गांधी पार्क में अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी कम होने के जिला अस्पताल की इमजेंसी में दोपहर तक सिर्फ 55 लोगों का इलाज हुआ। अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या घटी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर दीपक सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले अधिकांश मरीज मौसमजनित बीमारियों से पीड़ित होते थे, गर्मी से राहत मिलने पर मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से गुल हुई कई गांवों की बिजली
शनिवार की रात आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन गांवों की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल व तार टूट गए। मनकापुर, करनैलगंज व गोंडा खंड से गांवो को मिलने वाली बिजली सप्लाई पूरी रात बाधित रही। दिन में कर्मचारी पोल पर तार ठीक करने में जुटे रहे। रविवार की शाम तक बिजली सप्लाई चालू की जा सकी। इटियाथोक में टूटे तार की मरम्मत करने में आठ से 10 घंटे लग गए। इस बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed