फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   weather,cold,wind

बादलों की वोट में रहा सूरज, ठंड से जूझते रहे लोग

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather,cold,wind
23द्दस्रड्डश्च30-गोंडा के टामसन चौराहे पर बारिश में भीगकर आते जाते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। रविवार की सुबह बारिश और फिर धुंध से मौसम में कडाके की ठंड रही। मौसम में शनिवार से आया बदलाव अभी जारी है। दो दिन बारिश होने के संकेत मिले हैं। पूरे दिन बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन रही। लोगों को बचाव के लिए जूझना पड़ा। प्रशासन के अलाव भी ठंडे पड़ गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे के बाद रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।दो दिनों से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक रुक कर रविवार को भी होती रही। जिला मुख्यालय पर सुबह बूंदाबांदी हुई, इसके बाद मौसम साफ हो गया। लेकिन ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। बादलों के बीच सूरज छिपा रहा। बर्फीली हवा चलने से जनजीवन बेहाल है। लोग प्रतिकूल मौसम की मार से परेशान हैं। वहीं सुबह बारिश की वजह से बाइक सवार लोग बीच सफर में फंस गए।
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा देने वाले लोग भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे तो टैक्सी, बस व ट्रेन से उतरे यात्रियों को गंतव्य तक जाने में बारिश बाधक बनी। बारिश में पशु-पक्षी खुद को बचाने के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाशते और दुबके नजर आए। उधर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से अलाव पड़े ठंडे
लोगों को सर्दी से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से जलाए गए अलाव ठंडे पड़ गए। सुबह हुई बारिश से लकड़ी गीली हो गई। जिससे अलाव में आग नहीं पकड़ाई जा सकी। टीईटी देने आए अभ्यर्थी ठंड से कांपते रहे। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है।

फसलों को होगा फायदा
अब तक हुई हल्की बारिश से अधिकांश फसलों को फायदा होगा। गेहूं, सरसो, मटर आदि फसलों को सिचाई हो गई। जिससे इन्हेें पर्याप्त नमी मिलने के साथ इनके कोपलों को भी पानी मिल जाएगा। यदि बारिश तेज हो गई और खेतों में पानी भर गया तो आलू गंजी आदि फसलों को नुकसान होने की संभावना हैं। कृषि वैज्ञानिक उपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तथा हवा 17.8 किमी प्रति घंटा चलेगी। रात में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed