फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water will be supplied from dawn to noon on Holi

Gonda News: होली पर भोर से दोपहर तक होगी पानी की आपूर्ति

Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
विज्ञापन
Water will be supplied from dawn to noon on Holi
गोंडा। होली पर पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने तैयारी की है। पालिका प्रशासन ने शहर के सभी 25 पंप ऑपरेटर्स को अलर्ट कर दिया है। होली के दिन सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। शहर के 85 होलिका दहन स्थलों पर सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि होली पर लोगोंं को पानी की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए होली के दिन आठ मार्च की सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक शहर के सभी 12 ओवरहेड टैंक को फुल किया जाएगा। शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक दोबारा पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शहर के 25 पंप ऑपरेटर्स को अलर्ट कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर के 85 होलिका स्थलों पर सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए सभी 17 सफाई नायकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed