फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water tanks built under Jal Jeevan Mission will be inspected

Gonda News: जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों की होगी जांच

Mon, 30 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Water tanks built under Jal Jeevan Mission will be inspected
गोंडा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में मंडल के चारों जिलों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करते हुए जनसामान्य को लाभान्वित करें। अधिकारी शासन की विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में बनी पानी की टंकियों की गुणवत्ता का सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए। गोवंशों के लिए भूसे की उपलब्धता प्रत्येक समय बनाई रखी जाए। उन्होंने सभी उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि उद्योग विभाग की योजनाओं के लक्ष्य को पूरा किया जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। बैठक में डीएम गोंडा नेहा शर्मा, डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल सहित बहराइच व श्रावस्ती के डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहें अधिकारी
मंडलीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में आईजी अमित पाठक की उपस्थिति में मंडलायुक्त ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा, भूमि विवादों का त्वरित समाधान एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी को प्राथमिकता दी जाए। थाना एवं समाधान दिवसों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed