फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water supply stopped from tank, villagers protest

दो करोड़ से बनी पानी की टँकी फेल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped from tank, villagers protest
गोंडा। परसपुर के गांव पंचायत गोगिया में दो साल से टंकी से पानी की आपूर्ति बंद होने से यहां के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में पांच सौ घरों में टंकी से पानी की आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

गोगिया गांव में वर्ष 2018 में ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्मल नीर परियोजना के तहत दो करोड़ की लागत से जेडी कांस्ट्रक्शन संस्था ने टंकी का निर्माण कराया था। अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से मानकविहीन पाइप डाली गई थी, जोकि एक माह भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन

पाइप फट गई, जिससे पानी की सप्लाई बंद है। दस हजार की आबादी को पानी पीने की समस्या बनी हुई है, जबकि पानी का कनेक्शन लोगों को दिया है। इसके तहत पांच सौ घरों से सामान्य कार्ड धारकों से 225 रुपये तथा बीपीएल कार्ड धारकों से 450 रुपये के हिसाब से विभाग ने जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ऑपरेटर त्रिबेनी सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पानी सप्लाई बहाल कराने की मांग की है। टंकी से फतेहपुर, अहिरनपुरवा, लमुइया, गोसाई पुरवा, गोगिया, झलवा, डोमा, पचपेड़वा सहित अन्य मजरों में पानी की टोटी दरवाजे पर लगी है। दो साल से पानी की आपूर्ति बंद है। टंकी ऑपरेटर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि कई बार जलनिगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गोगिया गांव के एक ओर टेढ़ी नदी व दूसरे तरफ चन्दहा नाला बह रहा है, जिससे गांव का पानी दूषित है। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है। प्रदर्शनकारी जीत बहादुर सिंह, राज किशोर सिंह, पप्पू सिंह, बाल गोविंद सिंह, देवी प्रसाद, सियाराम पासवान, गौरी शंकर तिवारी, बल्लाज सिंह, सुशील कुमार पासवान, संतराम पासवान, मोहम्मद याकूब सहित अन्य लोगों ने पानी सप्लाई शुरू करने की मांग किया है।

ग्राम प्रधान सालिक राम ने बताया कि गांव के लोगों को पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या है। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर टंकी चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। बगल की गांव पंचायत सालपुर में भी छह माह से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। प्रधान प्रतिनिधि देव पराग अवस्थी ने बताया कि कई जगह पाइप फट गई है, जिसके मरम्मत का समान नहीं मिल रहा है। इसलिये टँकी से पानी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed