फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   water

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था को चेतावनी

Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
water
फोटो-15-गोंडा के कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के संचालन में कार्यदायी संस्था एलएनटी व आईएसए लापरवाही बरत रहीं हैं। समीक्षा में खुलासा होने पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने दोनों संस्थाओं के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि सुधार न हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परियोजनाओं को समय से पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करें। कहा कि चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में समय-समय पर उन्हें भी अवगत कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभाग को निर्देशित किये हैं कि ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पाइपलाइन आदि के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि भूमि आवंटन का कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाय, ताकि कार्य में कोई दिक्कत न हो। जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, कृषि अधिकारी जेपी यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, एसीएफ वन विभाग, अधिशाषी अभियन्ता जल जीवन मिशन, एलएनटी व आईएसए कार्यदायी संस्था, एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों ने दिया ही नहीं कौशल विकास प्रशिक्षण
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/उपायुक्त स्वत: रोजगार एनबी सविता की अध्यक्षता में प्रशिक्षण प्रदाताओं के आवंटित लक्ष्य की समीक्षा की गई। पांच प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य 1377 में 51 बैचों से हेल्थकेयर, पावर, इलेक्ट्रानिक्स व हैंडीक्राफ्ट में प्राप्त हुआ है। किसी ने प्रशिक्षण ही नहीं दिया, 10 सप्ताह में प्रशिक्षण कार्य शुरू किये जाने के निर्देश दिये। जिला कौशल समिति के सदस्य/जिला स्तरीय अधिकारियों को संचालित केंद्रों का प्रत्येक सप्ताह में औचक निरीक्षण कर निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई। बैठक में जिला कौशल समिति के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed