{"_id":"5d83ba728ebc3e93bc199a04","slug":"water-conservation-is-necessary-to-save-the-environment-gonda-news-lko4824380141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवां (गोंडा)। मां गायत्री रामसुख पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मसकनवां में गुरुवार को जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रभात वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जल संरक्षण एवं प्लास्टिक को उन्मूलित करना अति आवश्यक है। अगर जल है तो कल है।
विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में पानी की कमी है। हमें प्लास्टिक और पॉलिथीन से बनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिये। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव, यूपी सिंह, आशीष त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, घनश्याम शुक्ला, अनिल पासवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। रुपईडीह में जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन गोष्ठी व पौधरोपण कार्यक्रम का गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज कौड़िया में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधान सभा तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे व विशिष्ट अतिथि कटरा बाजार विधायक बावन सिंह रहे। विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार तिवारी, सत्यदेव शुक्ला, शिवदयाल शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य उदयभान तिवारी व संचालन जिलाउपाध्यक्ष हरीश शुक्ला ने की।