{"_id":"5d6567f58ebc3e93b0394efa","slug":"wall-collapses-farmer-dies-after-being-buried-under-rubble-gonda-news-lko478369511","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। लौव्वा टेपरा गांव के मजरे जमादार पुरवा में मंगलवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश उपाध्याय ने बताया कि लौव्वा टेपरा गांव के मजरे जमादार पुरवा निवासी संजय (35) मंगलवार की सुबह अपने घर के पास बैठकर दातुन कर रहा था। इसी बीच उसके घर की मिट्टी की दीवार अचानक उसके ऊपर भरभरा कर ढह गई। जिससे वह घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।