फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   wagon of goods train derailed from track

ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का वैगन

Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
wagon of goods train derailed from track
गोंडा। अप बीसीएन मालगाड़ी ट्रेन सोमवार को गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम जा रही थी, तभी उसके पिछले हिस्से का एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया। इससे माल गोदाम साइडिंग का कार्य करीब चार घंटे तक बाधित रहा। जबकि मेन लाइन पर ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अप बीसीएन मालगाड़ी ट्रेन सोमवार को गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन से माल गोदाम जा रही थी। तभी उसके पिछले हिस्से का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल दुर्घटना सहायता यान ट्रेन को घटनास्थल पर पहुंचाकर उतरे हुए डिब्बे को रेलवे ट्रैक पर लाने का कार्य युद्ध स्तर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12:00 बजे डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ा दिया गया। इस दौरान कचहरी माल गोदाम साइडिंग का काम चार घंटे तक बाधित रहा। जबकि गोंडा से लखनऊ मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारु चलता रहा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के गोंडा कचहरी से माल गोदाम साइडिंग जाने के दौरान एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया था। जिसे समय रहते ट्रैक पर चढ़ा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से यात्री ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed