फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Votrlist revision's from yesterday

वोटरलिस्ट का पुनरीक्षण कल से

Sat, 31 Oct 2015 10:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित बैठक करने के दौरान दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशित होगा। दो से 30 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल होंगी।
विज्ञापन


तीन एवं 17 नवंबर को ग्राम सभा/ स्थानीय निकायों एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकों आदि में फोटो निर्वाचक नामावलियों के संबंधित भाग अंश को पढ़ा जाना एवं नामों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ व 22 नवंबर को दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेटों ंके साथ विशेष अभियान चलाया जाएगा। 21 दिसंबर को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

पांच जनवरी को डाटाबेस को अद्यावधिक करना, फोटोग्राफ्स का मिलान, कंट्रोल टेबलों को अद्यावधिक करना एवं पूरक सूचियों को तैयार करना एवं मुद्रण कराया जाएगा।

11 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेबल एजेंटों को नियुक्त कर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में सहयोग करें, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कराए जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए फार्म-6, विदेश में रहने वाले मतदाता के लिए फार्म-6ए, मतदाता सूची में शामिल नामों को दर्ज एवं हटाने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए फार्म-8, निर्वाचक क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल परिवर्तित करने के लिए फार्म-8क का प्रयोग किया जाएगा।

मतदाता पुनरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने जनपद की तहसीलों पर मतदाता पंजीकरण केंद्र स्थापित कर दूरभाष नंबर जारी किए है।

इनमें तहसील गोंडा सदर 0526 2-233763, 230835, तहसील करनैलगंज 05261-0244022, 244381, तरबगंज 05260- 255005, 255097, तहसील मनकापुर 05265-234044, 234432 तथा जिला निर्वाचन कार्यालय गोंडा 05262-233710, 231552 हैं।


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह, एसडीएम मनकापुर अनिल मिश्र, अपर उपजिलाधिकारी राम विलासराम, अधिवक्ता दीनानाथ त्रिपाठी, विवेकमणि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed