{"_id":"b20289aeca26b01bf164b1892c00c2a5","slug":"voting-today-polling-parties-depart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान गुरुवार को होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
तरबगंज तहसील के अलग-अलग क्षेत्र में कुल 5.65 लाख मतदाता क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 297 व जिला पंचायत सदस्य पद के 11 पदों के लिए ताल ठोंक रहे 2079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए बुधवार को 922 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में तरबगंज तहसील में तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 922 बूथों पर गुरुवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
इसके लिए बुधवार को तरबगंज के किसान बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलसर ब्लॉक के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, वजीरगंज ब्लॉक के दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज और नवाबगंज ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया गया।
कई जगह कुछ खामियों के चलते कर्मचारियों को असुविधा हुई। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
अफसरों ने ब्लॉकवार बने आरओ को जरूरी हिदायत दी। कर्मचारियों के बिना बताए मतदान ड्यूटी से नदारद होने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।