फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Voters will decide the fate of 13 candidates today

Gonda News: 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे मतदाता

Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Voters will decide the fate of 13 candidates today
चुनाव की तैयारी करते कर्मचारी।
गोंडा। पंचायत उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार को 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। चुनाव कराने के लिए मंगलवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार बहादुरा ग्राम पंचायत में बुधवार को प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे। गांव के दो मतदान केंद्रों के छह बूथों पर मत डाले जाएंगे। मंगलवार शाम विकास खंड से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि शाम को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती मतदान केंद्रों पर की गई है। एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच कर जायजा लिया। प्रधान पद पर कमला देवी, मीरा देवी ,विद्या देवी, सुरजा देवी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परसपुर संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत परेटा में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। मंगलवार को दो पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। आरओ डॉ. प्रमोद कुमार, एआरओ राकेश कुमार गुप्ता व डॉ. अनूप सिंह चौहान ने बताया कि श्रीमती, पियारी व रमपता के बीच मुकाबला है। इटियाथोक संवाद के अनुसार बिनोहनी गांव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अतुल कुमार, दशरथ, किरण देवी, संतोष कुमार, रामकेसरी व ज्ञान प्रकाश शामिल हैं।



कटरा शहबाजपुर में बरगदी कोट का दबदबा


करनैलगंज (गोंडा)। ग्राम पंचायत कटरा शहबाजपुर में प्रधान पद के लिए दूसरे उप चुनाव में बरगदी कोट का दबदबा बना रहा। यहां के उपचुनाव में प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध हुआ। पंचायत चुनाव में इस ग्राम सभा को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। मुख्य चुनाव में रामतीरथ यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उसके एक वर्ष बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद में उप चुनाव हुआ जिसमें दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तब भी पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के समर्थक सुग्रीव कुमार चुनाव जीते थे। जिनकी करीब छह माह पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब एक बार फिर से प्रधान पद के लिए चुनाव की घोषणा हुई तो बरगदी कोट के समर्थित प्रत्याशी जमुना प्रसाद पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए। खंड विकास अधिकारी जेएन राव का कहना है कि जमुना प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कोई अन्य नामांकन नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed