फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Volunteers should imbibe the five vows

Gonda News: पंच प्रतिज्ञाओं को आत्मसात करें स्वयंसेवक

Sun, 05 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Volunteers should imbibe the five vows
परसपुर में पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। - संवाद
नवाबगंज। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने की। मुख्य वक्ता राम प्रकाश गुप्त ने संघ के शताब्दी वर्ष तक के स्वर्णिम सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ के प्रारंभिक वर्षों में स्वयंसेवकों को समाज की उपेक्षा और तिरस्कार का सामना करना पड़ा। अनेक सरकारों के संरक्षण में कार्यकर्ताओं को दशकों तक प्रताड़ित किया गया। कई स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन में प्राणों की आहुति दी, लेकिन आज संघ अपने अटल समर्पण और राष्ट्रसेवा के बल पर न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी स्वीकार्यता प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने पंच प्रतिज्ञाओं कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व-जागरण और नागरिक कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज के हर वर्ग तक इन विचारों को पहुंचाएं। कार्यक्रम में जिला संघचालक रामसुंदर, जिला कार्यवाह रवींद्र गोस्वामी, हर्षवर्धन, कमल किशोर, आनंद, नमन, शिवम, आशुतोष, मधुसूदन, गोविंद शाह, सूर्यलाल, बाबूलाल, चंद्र किशोर, संजय और डॉ. अनूप आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर किया पथ संचलन
पसका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चरसड़ी स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर आदि शक्ति मां दुर्गा शाखा के स्वयंसेवक योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता और खंड कार्यवाह केपी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खंड कार्यवाह ने बताया कि उत्सव की शुरुआत ध्वज व शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद पंचवटी से ब्रह्मचारी बाबा स्थान तक भारत माता के जयघोष के बीच स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते हुए पहुंचे।

मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह अश्वनी ने पंच परिवर्तन पर विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के संतुलित विकास से ही राष्ट्र प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में मात्र पांच लोगों से हुई थी और आज यह संगठन अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, निस्वार्थ भाव से सेवा करने और राष्ट्रहित में समर्पित रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संघ की विचारधारा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अखंड भारत और देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदीप पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, मुकेश पांडेय, रामेश्वर मिश्र, सुनील दुबे, दुर्गेश सिंह, आयुष सिंह, दिलीप मिश्र, अभिषेक रस्तोगी, प्रिंस मिश्र, मोहित मिश्र, हिमांशु सिंह, अजय सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

मुजेहना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को बाबागंज बाजार में पथ संचलन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई खंड कार्यवाह ज्ञान प्रकाश और सह नगर कार्यवाह प्रेम प्रकाश ने की। ध्वज प्रणाम के बाद मठ से बाजार होकर रेतवागाड़ा तिराहे तक जयकारे लगाए गए। इसके बाद संघ के विचारों पर चर्चा हुई। इस दौरान विश्वनाथ, कमलापति, सोनू, परमजीव, अनुज, खेमराज, रामप्रकाश, सर्वेश, शुभम, अनुपम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed