फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vinesh Phogat reaches Nandini Nagar, doubts over playing

Gonda News: नंदिनी नगर पहुंचीं विनेश फोगाट, खेलने पर संशय

Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat reaches Nandini Nagar, doubts over playing
नंदिनी नगर में पहुंचीं पहलवान विनेश फोगाट। - संवाद
नवाबगंज। अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट सोमवार को नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह से मुलाकात की। हालांकि प्रतियोगिता में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। संघ अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि नोटिस का जवाब मिलने तक उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विनेश फोगाट नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर पहुंचीं। परिसर में सीओ सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट ने कहा कि यदि उन्हें अनुमति मिलती है तो वह मंगलवार को मैट पर उतरेंगी। विनेश ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रतियोगिता से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। विनेश ने कहा कि उन्होंने दिसंबर माह में ही प्रतियोगिता में खेलने की इच्छा जाहिर कर दी थी लेकिन अब उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। विनेश ने कहा कि प्रशिक्षण हॉल बंद मिला, जिसके कारण वह अभ्यास नहीं कर सकीं। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की तैयारी में बाधा बताया। विनेश ने आरोप लगाया कि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष की साजिश के तहत उन्हें परेशान किया जा रहा है। करीब आधे घंटे तक परिसर में रुकने के दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े कुछ अधिकारियों और खिलाड़ियों से भी बातचीत की। इसके बाद वह अयोध्या रवाना हो गईं।

वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि संघ के नियमों के अनुसार जब तक नोटिस का जवाब प्राप्त नहीं होगा, तब तक उन्हें प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह प्रतियोगिता देखने आती हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed