फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vimlesh and ajit first in race

दौड़ में विमलेश व अजीत अव्वल

Fri, 29 Jan 2016 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
vimlesh and ajit first in race
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित एथलेटिक्स, ऊंची व लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनपद स्तरीय बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की विमलेश प्रथम, सीमा द्वितीय, प्रीति तृतीय तथा 200 मीटर में प्रीति प्रथम, दीपशिखा द्वितीय व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इसी तरह बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशुमान प्रथम, अनुराग द्वितीय व दिव्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अजीत वर्मा ने पहला, इंदूभूषण ने दूसरा व अंशुमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लंबी व ऊंची कूद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेंद्र चंद्र शाह व युवा कल्याण अधिकारी सुबोधकुमार ने पुरस्कृत किया।


क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि पुरस्कार वितरण के दौरान पूर्व खिलाड़ी लईक आलम, ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रत्यूष राज, कोच अमित, प्रशिक्षिका भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed