फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers performs for power

बिजली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार के अचलपुर चौधरी गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विगत 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। 15 दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ट्रांसफार्मर बदलने में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत से 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है। रेहरा बाजार विकास खंड अंतर्गत ग्राम अचलपुर चौधरी में मस्जिद के सामने लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व ही जल गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की तमाम शिकायत के बाद 5 दिन बाद ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय कर्मचारी ट्रांसफार्मर उतार ले गये। 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झिनकन, गंगाराम यादव, गोपी मिश्रा, सीताराम, कन्हैया, मनोज मिश्रा आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में विगत 15 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न आने के कारण जहां ग्रामीण ढिबरी की रोशनी में जीवन यापन करने को विवश है वहीं पंखा, कूलर, फ्रिज व अन्य उपकरण निष्प्रयोज्य हो गए हैं।


ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी सादुल्लाहनगर बाजार जाना पड़ता है। इन लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत से 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। 24 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।


इस संबंध में जेई तिलकराम वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। ट्रांसफार्मर मिलते ही ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed