{"_id":"68b9d42d6dc06a01a40bebb7","slug":"villagers-panic-after-seeing-drone-at-night-gonda-news-c-100-1-slko1026-143340-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रात में ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रात में ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Thu, 04 Sep 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र में दिखी ड्रोन जैसी वस्तु। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जिले के कुछ इलाकों में बुधवार रात आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई दिखाई दी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, बुधवार देर रात एक बार फिर कई गांवों में ड्रोन जैसी कोई वस्तु दिखाई दी। लोग घरों से निकलकर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर तरबगंज के सीओ यूपी सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मैनपुर, नरेंद्रपुर, शाहपुर, अकबरपुर, कोल्हमपुर इमाम, हरिवंशपुर, अशोकपुर, शोभापुर, इस्माइलपुर समेत कई गांवों का दौरा किया और लोगों से जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात ड्रोन जैसी वस्तु उड़ने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जाकर जांच करने पर कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह अफवाह भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई थी।
विज्ञापन
टिकरी संवाद के अनुसार, लिदेहना गांव में रात 10 बजे गांव के तमाम लोग एकत्र होकर ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की बात कह रहे थे।
मसकनवा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार रात ड्रोन दिखने की बात लोग कह रहे हैं। छपिया के प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
सभी ड्रोन धारकों का सत्यापन और पंजीकरण कर रही पुलिस
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय ड्रोन जैसी रोशनी दिखाई देने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कई बार खिलौना हेलीकॉप्टर, ट्वॉय ड्रोन या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ लिया जाता है। इस प्रकार की गलतफहमी से अफवाहें फैलती हैं और लोगों में अनावश्यक भय उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी ड्रोन धारकों का सत्यापन और पंजीकरण कर रही है। ड्रोन संबंधी सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। जनपद की सभी ग्राम सुरक्षा समितियों से अपील की गई है कि ड्रोन संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
ड्रोन रखने के नियम
एसपी ने बताया कि 250 ग्राम से इससे अधिक वजन वाले सभी ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत क्षेत्र में ड्रोन उड़ाता है या संबंधित प्राधिकरणों से अनुमति लिए बिना ड्रोन का संचालन करता है तो उस पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
तुरंत दें पुलिस को सूचना
एसपी ने जनता से अपील की है कि यदि संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे, तो तत्काल यूपी 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अफवाह न फैलाएं और दूसरों को भी शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ड्रोन का उपयोग करने से पहले पंजीकरण अवश्य कराएं।