फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers built a road for the wedding procession of a village daughter

Gonda News: गांव की बेटी की बरात के लिए ग्रामीणों ने बना डाला रास्ता

Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers built a road for the wedding procession of a village daughter
रास्ता ठीक करते ग्रामीण।
पसका/करनैलगंज। सरैंया के केसरी पुरवा में शुक्रवार को गांव की एक बेटी की शादी के लिए एकजुट हुए लोगों ने बारिश से पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुके रास्ते को घासफूस बिछाकर चलने लायक बना डाला। बरातियों और मेहमानों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पूरे गांव की एकजुटता और मानवीय संवेदना की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पहल का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो मिश्रन पुरवा-ओझन पुरवा पक्की सड़क से केसरी पुरवा तक जाने वाले कच्चे रास्ते का है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में यहां अक्सर जलभराव हो जाता है। इससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। रास्ते पर कुछ दूर तक हुई इंटरलॉकिंग भी अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। खराब रास्ते के कारण बेटी की बरात आने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए गांव वालों ने खुद ही व्यवस्था करने का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन

कई लोगों ने मिलकर सड़क पर घास बिछाया। यह घटना एक तरफ जहां ग्रामीणों की एकजुटता दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ सड़क व्यवस्था की बदहाली को भी उजागर कर रही है। गांव निवासी भारत, शैलेंद्र आदि ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। बीडीओ सुशील पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही रास्ते की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed