{"_id":"7070b4edac579a627ba05df1d762c9c1","slug":"villagers-blocked-the-balrampur-utraula-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जाम किया बलरामपुर-उतरौला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जाम किया बलरामपुर-उतरौला मार्ग
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। विद्युत कटौती के खिलाफ मंगलवार को श्रीदत्तगंज बाजार के लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित बाजारवासियों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बलरामपुर-उतरौला मार्ग दो घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम उतरौला ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
क्षेत्रवासी शारुन, वसीम, अंगद शरन, पवन मिश्र, रवि जायसवाल, दिलशाद खां, दिवाकर, राघव चौरसिया, संतोष, आनंद, पवन वर्मा, बालदास, रिजवान, पिंटू सहित तमाम लोगों ने तीन माह से की जा रही भारी विद्युत कटौती के खिलाफ कटिया चौराहे के निकट बलरामपुर-उतरौला मार्ग जाम कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि देहात क्षेत्र में सुबह चार बजे से सुबह नौ बज तक और शाम चार बजे से सात बजे तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति के दौरान भी कई बार बार कटौती की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक बलरामपुर उतरौला मार्ग पर आवागमन ठप रखा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम उतरौला रामहर्ष मौर्य ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति करने की मांग की। एसडीएम ने इस मामले में पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से बात करने की बात कही।