फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers angry at not getting power

बिजली न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 13 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry at not getting power
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 15 दिनों से बिजली गायब होने पर महमूदनगर बाजार के लोगों का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को बाजार का मार्ग जामकर पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष अजय यादव के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा और शीघ्र समस्या निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


थाना हरैया के महमूदनगर बाजार के विद्युत उपभोक्ता विजय बहादुर, प्रेम कुमार, दिनेश, टोनी, विनोद, दिनेश कुमार, राम अवतार, बाबूलाल व केशव सहित भारी संख्या में लोगों ने सोमवार की सुबह पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ चक्का जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 15 दिनों से बाजार में लगा ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। अधिशासी अभियंता मोतीलाल सहित पावर कॉरपोरेशन के अफसरों व कर्मियों से ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की गई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान का महीना चल रहा है। लोग ढिबरी के सहारे रात काटने का मजबूर है। घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी निष्प्रयोज्य साबित हो रहे है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरैया अजय यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed