{"_id":"ba280af1d2419aa9bff3a2c017e418cc","slug":"village-leaders-took-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर ब्लॉक की 68 ग्राम पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों को सोमवार को ब्लॉक के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अभी जल्द हुए पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद कोरम पूरा हुआ है।
एडीओ पंचायत रामजी तिवारी ने पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एडीओ पंचायत रामजी तिवारी ने बताया कि विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत सालपुर के प्रधान बेनीमाधव सिंह, मिझौरा के विपिनकुमार सिंह पिंकू सिंह, प्योली के विजय बहादुर सिंह, कटैला की जैबुलनिशां, खैरा की दीपा, सुभागपुर की शैल कुमारी, गुरसड़ी की लाजवंती, बेलवनोहर की बुधना, सुसुंडा की किरन देवी, बकसैला की छैला, नरायनपुर मर्दन के राम इंदर, नरदा के विश्वनाथ, मंगुरा के दृगपाल, धमरैया के पटमेश्वरी व ग्राम पंचायत मंलाव के ग्राम प्रधान सोहनलाल ग्राम पंचायत में सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने की दशा में विकास खंड के अन्य प्रधानों के साथ शपथ लेने से वंचित रह गए थे।
इन 15 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने के बाद कोरम पूरा होने पर सोमवार को प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
वहीं, विकास खंड परसपुर के 15 ग्राम पंचायतों के पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण में उस वक्त पंचायत सदस्य तथा एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उत्तेजित हो गए। जब उनसे कहा गया कि शपथ पत्र खत्म हो गया है।
आप लोग फोटो स्टेट की दुकान से खुद शपथ पत्र खरीद लाओ, जिस पर लोग उत्तेजित हो गए तथा एडीओ पंचायत से सवाल जवाब करने लगे। जिस पर उन्होंने लोगों को समझाया कि शपथ पत्र खत्म हो गया था। हम खुद मंगा रहे हैं। तब जाकर लोग शांत हुए।