फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vellagers struck from the flood

बाढ़ की आशंका से सहमे कछारवासी

Thu, 25 Jun 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज क्षेत्र में बाढ़ की आशंका से आसपास के लोगों के रोंगटे अभी से खड़े होने लगे हैं। बीते दो तीन दिनों में होने वाली बरसात से घाघरा व सरयू के कछार पर बसे लोग सहमे हुए हैं। एल्गिन-चरसड़ी बांध को बचाने के लिए किया जा रहा प्रयास नाकाफी है।
विज्ञापन


बनाए गए स्पर बीते वर्ष करीब आधे कट गए थे, जिन्हें मजबूत बनाने के लिए विभाग काफी धीमी गति से कार्य करवा रहा हैं। बांध कई जगह क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों की मानें तो विभाग द्वारा बनाई गई योजना बांध को बचाने के लिए काफी नहीं है।
विज्ञापन


एल्गिन चरसड़ी बांध के बन जाने से उस पार की जनता का जीना मुश्किल हो गया हैं। बांध के उस पार के लोगों के घर व जमीन को नदी निगल चुकी है। बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए एल्गिन चरसड़ी बांध का निर्माण करवाया गया था, जो लोगों के लिए कभी फायदेमंद तो कभी बहुत नुकसान दायक साबित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में बांध के कटने से पूरे क्षेत्र में तबाही मच गई थी। इसे बचाने के लिए माझा रायपुर क्षेत्र के करीब डेढ़ किलोमीटर के बीच में सिंचाई विभाग ने छह स्परों का निर्माण करवाया था। इसमें से एक नंबर स्पर बीते वर्ष नदी में समा गया। यही नहीं नदी की जलधारा ने अन्य स्परों को भी निशाना बनाया।

नदी कटान करते हुए बांध के समीप पहुंच गई। बांध से कहीं 70 तो कहीं 80 मीटर की दूरी पर नदी बह रही है। इससे इस बार बांध के कटने का खतरा बढ़ गया है। बांध को बचाने के लिए विभाग ने एक योजना बनाई है। स्पर नंबर एक का निर्माण कट इन वन पर पुराने बांध व दो नंबर स्पर के बीच करवाना प्रारंभ कर दिया। शेष पुराने पांचों की मरम्मत करवा दी।

स्पर के दोनों साइड व नोज पर जीरो ट्यूब बिछाकर उसमें मशीन से गीली बालू भरवाई जा रही है। यह कार्य धीमी गति से चल रहा है। एक नंबर स्पर का पटाई कार्य पूरा नहीं हो पाया है और न ही बांध की मरम्मत ही हो सकी है।

क्षेत्र के समोखन कहते हैं कि करीब दो सप्ताह में नदी में पानी आने की संभावना है, लेकिन अधिकारी अभी स्पर व बांध का कार्य पूरा नहीं करवा सके हैं। स्पर मजबूत नहीं हुआ तो बांध को बचाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं ननके का कहना है कि पिछले वर्ष गन्ना, पिपरमिंट व धान की हजारों बीघा फसल बाढ़ से नष्ट हो गई थी।


कहते हैं कि बांध को बचाने का पूरा प्रयास चल रहा है। एक नवीन स्पर भी बनाया जा रहा है, वहीं पुराने स्परों की मरम्मत करवाकर दोनों साइड में व नोज पर जीरो ट्यूब बिछवा कर बालू भरवाया जा रहा है और उसी के ऊपर बालू भरी बोरी लगवाई जा रही है। बाढ़ आने से पहले ही सारे स्पर पूरे हो जायेंगे। प्रभाकर सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed