{"_id":"5efa1c008ebc3e42f75bce2c","slug":"vehicle-collision-kills-young-man-cousin-injured-gonda-news-lko528344788","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर रविवार की देर रात ग्राम पिपरी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवक का नाबालिक चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के नरायनपुर मर्दन गांव का रहने वाला शिवेंद्र कुमार चौबे (18) अपने चचेरे भाई आदर्श कुमार चौबे (12) पुत्र राजेश कुमार चौबे के साथ रविवार की शाम बाइक से एक निमंत्रण में गया था। वहां से दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। वह दोनों गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पिपरी गांव के समीप स्थित पेट्रोलपंम के सामने पहुंचे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम के रविन्द्र कुमार शुक्ला, महिला आरक्षी वंदना भार्गव, शुभावती पटेल व चालक विनोद पांडेय ने आदर्श को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रही है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल राजनाथ सिंह, एसआई बृजेश गुप्ता ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।