{"_id":"6ac3e361f4340726ec02e3fb","slug":"various-events-organized-in-colleges-under-the-seva-sankalp-abhiyan-gonda-news-c-100-1-slko1026-167372-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाविद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाविद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध आयोजन
Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन शिक्षक। स्रोत: महाविद्यालय
गोंडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम हुए। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में सशक्त समाज की ओर एक सार्थक कदम विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। सोनिया साहू, मंजू रानी, खुशी अग्रवाल, रंजन गौतम और विजयलक्ष्मी तिवारी के निबंध उत्कृष्ट रहे।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिता हुई। गोंडा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, बीरपुर कटरा बाजार में नशामुक्ति को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। रघुकुल विद्यापीठ में स्वच्छता ही सेवा है विषय पर भाषण प्रतियोगिता के साथ श्रमदान कराया गया।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन और नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सेवा भावना और नागरिक दायित्व को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. नीरज यादव ने कहा कि सकारात्मक बदलाव के लिए सेवा भावना को निरंतर प्रयासों में बदलना जरूरी है। आयोजन में डॉ. मुक्ता टंडन, डॉ. राजेंद्रनाथ मिश्र, डॉ. प्रतिभा सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।