फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vaccination

तीन लाख लोग अभी भी वैक्सीन की पहली खुराक वंचित

Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
vaccination
गोंडा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में कारगर साबित हो रही वैक्सीन की डोज लेने में अभी भी लोग हीलाहवाली कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से पिछले एक साल से विभिन्न चरणों में संचालित टीकाकरण अभियान के बावजूद जिले के तीन लाख लोग अभी भी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने तक नहीं पहुंचे हैं। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने में लापरवाहों बरतने वालों में सबसे सर्वाधिक 1.70 लाख लोग 18 से 45 साल आयु वर्ग के बीच के हैं। ऐसे में कोरोना से जंग जीतने में प्रशासन को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर प्रभावी तरह से लगाम कसने के लिए शासन प्रशासन लगातार टीकाकरण में तेजी लाने की कवायद में जुटा है। जिले में पिछले एक साल के दौरान 150 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही चलने फिरने से मजबूर लोगों को स्वास्थ्यकर्मी उनके घर पर जाकर टीका लगा रहे हैं। हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों के साथ साठ साल से अधिक आयु वालों को वैक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। वहीं तीन लाख से अधिक लोग अभी तक टीके की पहली डोज तक लगवाने नहीं पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए 26,26,865 लोगों को चयनित किया था, इनमें से 23,23,894 लोगों ने ही अब तक टीकाकरण की पहली खुराक ली है। इस तरह 3,02,971 लोगों ने कोरोना को जंग में हराने के लिए अभी तक वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं ली है।
विज्ञापन

वैक्सीन न लगवाने वाले में 18 से 45 वाले अव्वल
कोरोनारोधी वैक्सीन न लगवाकर खुद व समाज के लिए खतरा बने लापरवाहों में सबसे अधिक संख्या 18 से 45 आयुवर्ग वाले लोगों की है। इस आयु वर्ग के 16,14,163 लोगों को चयनित किया गया था जिसमें 14,43,234 लोगों ने ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं 1,70,928 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई। स्वास्थ्य विभाग सूची बनाकर टीकाकरण से वंचित लोगों से संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह
कोरोना टीकाकरण को लेकर जहां जिम्मेदार अभिभावक बेपरवाह बने हैं वहीं किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन जनवरी से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण में अभी तक 1,63,414 किशोर टीका लगवा चुके हैं। टीका लगवाने वाले छात्र अपने साथियों व अन्य लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक बना रहे हैं। वैक्सीन लगवाने वाले विनीत बताते हैं कि हमने स्कूल मेें टीका लगवाया उसके बाद गांव के टीकाकरण से वंचित अन्य लोगों को केंद्र तक भेजने का कार्य कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को संक्रमण अधिक बीमार नहीं कर पा रहा है। ऐसे में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर ही लोग अपने को इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित बना सकते हैं। जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं वह जल्द ही दोनों खुराक लेकर खुद व अपने परिवार को सुरक्षित करें।
डॉ. जयगोविंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed